मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार बंगोली मंडल में “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन” के अंतर्गत ग्रामीण जन जागरण अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने रोजगार कार्य स्थल का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित जनों को विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला रायपुर ग्रामीण सहकोषाध्यक्ष श्री सोहन धीवर, मंडल महामंत्री श्री मारुति वर्मा, रायखेड़ा के उपसरपंच श्री भोजराम धीवर, श्री जगमोहन साहू सहित समस्त ग्रामवासी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनभागीदारी एवं जागरूकता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।



