आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धीवर समाज, मांढर परगना के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परगना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीवर जी के नेतृत्व में समाज की एकता और संगठन शक्ति प्रेरणादायक रही।
अपने उद्बोधन में मैंने कहा कि आज समय की मांग है कि हमारा समाज संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। इसी दिशा में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रही प्रमुख योजनाएँ —
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना – हर परिवार को पक्का घर
✅ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति
✅ प्रधानमंत्री जन धन योजना – बैंकिंग सुविधा हर नागरिक तक
✅ आयुष्मान भारत योजना – गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा
✅ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना – मत्स्य एवं जल-आधारित आजीविका से जुड़े समाज के लिए विशेष प्रोत्साहन
इन योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
हम सबका दायित्व है कि इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएँ और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।
आइए संकल्प लें —
✅ समाज की एकता को सर्वोपरि रखें
✅ युवाओं को शिक्षा व नेतृत्व के लिए प्रेरित करें
✅ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएँ
✅ राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए कार्य करें
एक संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है।
🚩 जय समाज | जय छत्तीसगढ़ | जय हिंद | भारत माता की जय 🚩






