भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर साकार होता हुआ दिख रहा है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण कार्य को फिर से प्रारंभ कर महिलाओं को रोजगार, सम्मान और स्वावलंबन की नई दिशा दी गई है।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 42 महिला स्व सहायता समूहों को यह जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब विकास की धारा में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में रहेंगी। इसका पायलट प्रोजेक्ट रायगढ़ से शुरू हो चुका है।
यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर बहनों के सशक्त भविष्य की ओर निर्णायक कदम है।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास — यही है भाजपा सरकार का संकल्प!