भिभौरी ग्राम में माँ भगवती मत्स्य शासकीय समिति द्वारा मत्स्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्री सोहन धीवर, प्रदेश सह संयोजक, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न मत्स्य योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता, अनुदान, आधुनिक उपकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सभी सदस्यों ने योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का संकल्प लिया।



