आज ग्राम बड़ौदा में आयोजित “VB–G RAM G (Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission – Gramin) योजना” विषयक बैठक ने यह साबित कर दिया कि हमारा विधानसभा मंडल भाजपा की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री लखनलाल धीवर जी एवं प्रदेश सहसंयोजक श्री सोहन धीवर जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
विधानसभा मंडल अध्यक्ष आदरणीय बड़े भैया श्री सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक सशक्त हो रहा है। सभी पदाधिकारियों, महिला मोर्चा एवं ग्रामों से पहुंचे सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब दिया जाएगा।


