छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय धीवर युवा सम्मेलन में सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता का सशक्त संदेश ✊
इस सम्मेलन में सोहन धीवर
प्रदेश सह संयोजक, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़)
को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अपने ओजस्वी संबोधन में सोहन धीवर जी ने कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज राजनीतिक रूप से जागरूक, संगठित और निर्णायक भूमिका निभाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति से दूरी न बनाएं, बल्कि नेतृत्व के लिए आगे आएँ।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारें मछुआरा समाज सहित सभी वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोज़गार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के लोगों को मिल रहा है।
सोहन धीवर जी ने समाजवासियों से भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
संगठित समाज – मजबूत भाजपा – विकसित भारत


