SOHAN DHIWAR Uncategorized सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान

0 Comments

देश के यशस्वी एवं कर्मशील प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत आज नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में सहभागी बना।

स्वच्छता अब एक अभियान बस नहीं है आज यह एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। स्वच्छ और सुंदर भारत का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाएं। स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक आगे आए और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आपका एक कदम, स्वच्छ भारत की ओर एक मजबूत कदम है।सेवा के इस संकल्प में आप सभी सहभागी बनें और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर  केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  उपाध्यक्ष श्री अभिनेश कश्यप बाबी जिला मंत्री जागृति बंजारे मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा मंडल महामंत्री भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
                  सोहन धीवर
सह कोषाध्यक्ष  भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #SevaSankalpAbhiyan #स्वच्छता_अभियान

Amit Shah  Nabin Nabin   Bharatiya Janata Party (BJP)  Bjp Chhattisgarh  Chhattisgarh Dhimar Nishad Samaj

Leave a Reply