SOHAN DHIWAR Uncategorized श्री रामकेश निषाद जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर

श्री रामकेश निषाद जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर

0 Comments

आज उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री रामकेश निषाद जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

परिचयात्मक बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के मछुआरा समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मछुआरा समाज के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक उन्नयन हेतु किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मारकंडे जी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद जी, उपाध्यक्ष श्रीमती कांति वर्मा जी, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री लखन धीवर जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का संकल्प — *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास* — मछुआरा समाज के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

— सोहन धीवर
प्रदेश सहसंयोजक, मछुआरा प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़

Leave a Reply